Mumbai Crime: लेडी पुलिस इंस्पेक्टर से की छेड़छाड़, एएसआई गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक (ASI) को एक महिला पुलिस अधिकारी (Police Officer) का यौन उत्पीड़न (Molestation) धमकी देने और गाली देने के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। आरोपी की पहचान एपीआई दीपक देशमुख के रूप में हुई है।

कुरार थाना पुलिस ने महिला अधिकारी की शिकायत पर देशमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हाल ही में एपीआई दीपक देशमुख कंट्रोल रूम में तैनात कर दिया गया था। देशमुख को लगा कि महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर उनका तबादला कंट्रोल रूम में कर दिया गया है।

इसी बात ये नाराज होकर वह महिला को अश्लील संदेश भेज रहा था। इतना ही नहीं आरोपी एपीआई महिला अधिकारी को गालियां भी दे रहा था। महिला पुलिसकर्मी को लगातार धमकी दी जा रही थी। आरोप है कि एएसआई काफी समय से महिला पुलिस इंस्पेक्टर को परेशान कर रहा था। कई बार उसके खिलाफ शिकायत भी हुई थी। हैरना की बात ये है कि हर बार मामला रफा-दफा हो गया।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस इंस्पेक्टर रैंक की महिला अधिकारी की शिकायत पर कुरार पुलिस ने देशमुख के खिलाफ धारा 354, 354 (डी), 509 और आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। ये केस महिला का शील भंग करने, पीछा करना और अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया। कुरार पुलिस ने देर रात आरोपी एपीआई को किया गिरफ्तार कर लिया।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT