तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सोढ़ी लापता, मुंबई के लिए निकले और हो गए गायब!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के रोशन सिंह सोढी तो आपको याद होंगे। जी हां रोशन सिंह सोढी यानि गुरचरण सिंह दिल्ली से अचानक लापता हैं। गुरचरण सिंह को आखिरी बार दिल्ली हवाई अड्डे पर देखा गया था और वो मुंबई पहुंचने वाले थे। हालांकि, वह मुंबई नहीं पहुंचे और लापता हो गए। गुरचरण के परिजनों ने उनका इंतजार किया लेकिन वो घर भी वापस नहीं पहुचे। 

कहां गायब हुए 'तारक मेहता' के 'सोढ़ी'? 

गुरचरण के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक वह 22 अप्रैल से लापता हैं। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन नहीं आया है। शिकायत में कहा गया है कि जाने के समय वह मानसिक रूप से स्थिर हैं और परिवार उनकी तलाश कर रहा है।

पिता ने जो गुमशुदगी की शिकायत दी है उसमें कहा गया है कि: 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

"मेरा 50 साल का बेटा गुरचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 08:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह अपनी उड़ान भरने के लिए हवाई अड्डे पर गए। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा और न ही वापस आया"

गुरुचरण सिंह के पिता हरगित सिंह ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि अभिनेता 22 अप्रैल से लापता हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी दस्तावेज ले लिए हैं और मामले की तेजी से जांच करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, "एसएचओ ने व्यक्तिगत रूप से मुझे फोन किया और हमें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उसे ढूंढ लेंगे। मुझे उम्मीद है कि वह इस समय जहां भी हों, ठीक हों और खुश हों।

वह इस समय जहां भी हों, ठीक हों और खुश हों

गुरचरण की गुमशुदगी से उनकी मां की तबीयत भी खराब हो गई थी। मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर गुरचरण के पिता ने बताया कि अब वह ठीक हैं और घर पर हैं। जबकि परिवार गुरचरण को लेकर बेहद चिंतित है, उन्होंने कहा कि वे एक सकारात्मक रवैया रख रहे हैं क्योंकि उन्हें कानून और ईश्वर पर पूरा विश्वास है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT