Mohali: मोहाली वीडियो लीक पर बवाल के बाद 2 वॉर्डन सस्पेंड! 6 दिन के लिए कैंपस शटडाउन

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

कमलजीत संधू के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Mohali Girls MMS Leak: मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन एक्शन में आया है। प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।

एक वार्डन का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था, जिसमें गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की को डांटती हुई नजर आ रही थी। छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेज दी थी। इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

धरना समाप्त, कक्षाएं सस्पेंडस, सभी वार्डन का तबादला

Mohali MMS : प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।

ADVERTISEMENT

क्या था मामला ?

ADVERTISEMENT

वीडियो लीक होने के बाद पुलिस ने पहले छात्रा को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार किया गया। सनी के अलावा एक और 31 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 23 साल का आरोपी सनी रोहड़ का रहने वाला है।

दूसरे आरोपी का नाम रंकज वर्मा है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के फोन को फरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार की आधी रात को हंगामा मच गया था। एक छात्रा वॉशरूम के अंदर का वीडियो बना रही थी। वॉर्डन को सूचना दी गई। छात्रा को फटकार लगाई गई। छात्रा ने ये वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया, जिसके बाद ये वायरल हुआ।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT