उसकी ज़िंदगी का मक़सद था महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराना, तलाशी में मिले इतने अंडरगारमेंट की पुलिस दंग रह गई!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

56 साल की उम्र में भी वो इस कदर ठरकी था कि रात होने का बेसब्री से इंतज़ार करता था, किसी लड़की या महिला के साथ संबंध बनाने के लिए नहीं, बल्कि उनके अंडरगारमेंट चुराने के लिए। उसने महिलाओं की छत से, बालकनी से, क्वाइन लॉन्ड्रोमैट (Coin Laundromats) और ना जाने कहां कहां से महिलाओं को अंडरगारमेंट चुराए। अजीब सनक है उसको इन कपड़ों की। वो इन कपड़ों का करता क्या है और अब तक महिलाओं के कितने अंडरगारमेंट चुरा चुका है ये हम आपको बताएंगे लेकिन उससे पहले जानिए कि आखिर पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को जब 56 साल के तत्सुओ अराता (Tetsuo Urata) नाम के एक शख्स पर शक हुआ तो उसने उसके घर पर छापा मारा, दरअसल पुलिस को लगातार इस तरह की चोरी की कंप्लेन मिल रही थी। बहरहाल पुलिस ने तत्सुओ के घर में दबिश देकर घर के अंदर पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए। वहां एक बड़े से कमरे में बड़े करीने से उस शख्स ने महिलाओं के अंडरगारमेंट ज़मीन पर बिछा रखे थे। पुलिस ने महिलाओं के इन अंडरगार्मेंट्स को गिना तो इनकी तादाद थी 730, इसमें महिलाओं के अपर और लोअर अंडरगारमेंट दोनों थे। पुलिस सोच में पड़ गई कि आखिर ये शख्स इन कपड़ों का करता क्या था?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

क्या है अंडरगारमेंट चोर की कहानी?

56 साल के तत्सुओ अराता की चोरी का अजीबोगरी पैटर्न देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए, पुलिसकर्मियों को चक्कर तो तब आ गया, जब उन्होंने चोर के घर में लगा महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स देखे। क्योंकि इससे पहले तो पुलिस ने चोरों को कीमती सामान चुराते हुए देखा और सुना था। पैसे-गहने या फिर महंगे कपडे़ तक भी बात ठीक है, लेकिन जापान के इस चोर ने तो हद ही कर दी थी। महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराने के इस चोर के शौक ने पुलिस को शॉक तो दिया था मगर उसे हंसी भी आ रही थी।

ADVERTISEMENT

कहां का रहने वाला है अंडरगारमेंट चोर?

ADVERTISEMENT

ये अजीबोगरीब मामला जापान के ओइटा (Oita) शहर का है, 56 साल केतत्सुओ अराता पर आरोप है कि इसने लॉन्ड्री से महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वाइन लॉन्ड्रोमैट के अलावा उसने महिलाओं के घर से भी ये चोरी की हैं। क्वाइन लॉन्ड्रोमैट कहते हैं उस जगह पर जहां बड़ी बड़ी वॉशिंग मशीने लगी होती हैं और लोग वहां पैसे देकर अपने कपड़े को वॉशिंग मशीन में धुलवाने आते हैं। सूत्रों के मुताबिक केतत्सुओ अराता पर पिछले महीने एक 21 साल की स्टूडेंट के 6 जोड़ी अंडरगार्मेंट्स क्वाइन लॉन्ड्रोमैट से चुराने का आरोप लगा था। इसी मामले में केस दर्ज करने के बाद अधिकारी आरोपी के घर पहुंचे थे, जब उन्होंने वहां 730 अंडरगार्मेंट्स देखे तो उनके होश फाख्ता हो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गई चोरी

चोरी की ये अजीबोगरीब घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, लोग इस आदमी के अजीबोगरीब शौक को लेकर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT