सलमान खान फ़ायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की एंट्री, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शूटरों से की तीन घण्टे तक पूछताछ

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

Salman Khan Update: सलमान खान फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की भी इंट्री हो गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी मुंबई पहुंचे हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने एक्टर सलमान खान के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल से पूछताछ की है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की अधिकारियों ने करीब तीन घण्टों तक दोनो आरोपियों से पूछताछ की है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी की थी।

सलमान खान फ़ायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की एंट्री

गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की थीं। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों, विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर गोलीबारी की थी और फिर मोटरसाइकिल पर मौके से भाग गए थे। तकनीकी निगरानी के आधार पर, उन्हें 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात के भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से पकड़ा गया था। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। 

शूटरों से की तीन घण्ट तक पूछताछ 

सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद जब वे मुंबई से सड़क मार्ग से सूरत पहुंचने के बाद ट्रेन से भुज की ओर भाग रहे थे, तब उन्होंने हथियार एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिए थे। पुलिस ने कहा था कि प्रथम दृष्टया, खान के आवास के बाहर गोलीबारी के पीछे दोनों का मुख्य उद्देश्य ‘आतंक’ पैदा करना था। मुंबई पुलिस ने घटना के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को ‘वांटेड आरोपी’ घोषित किया है। पुलिस ने कहा कि गुप्ता और पाल को कथित तौर पर दोनों बिश्नोई भाइयों से निर्देश मिल रहे थे।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

(PTI)

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT