Jharkhand News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर चेहरा तेजाब से जला दिया, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Boyfriend Killed Girlfriend: झारखंड के लोहरदगा में 22 नवंबर को 20 साल की एक लड़की (Girl) की लाश (Deadbody) मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कत्ल (Murder) का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जांच में पता चला कि यह शव रांची के कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की नमिता (बदला हुआ नाम) का है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच में पुलिस को पता चला कि लड़की की हत्या के बाद उसके चेहरे को किसी केमिकल से जलाया गया है। मामला संगीन था लिहाजा पुलिस ने दो टीमें बनाकर जांच शुरु कर दी।

मोबाइल की लोकेशन और परिजनों के बयान के बाद पुलिस को पता चला कि नमिता (बदला हुआ नाम) की दोस्ती दीप नारायण सिंह नाम के शख्स के साथ थी। दीप नारायण लड़की का बॉयफ्रेंड है। पुलिस ने जल्द ही दीप नारायण को गिरफ्तार कर लिया। दीप नारायण की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

दीप नारायण से पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती पिछले कुछ महीनों से दीप नारायण के संपर्क में थी। बीते रविवार को युवती दीप नारायण के साथ कहीं गई थी फिर वापस नहीं लौटी। दरअसल दीपनारायण ने ही बेरहमी से निशा की हत्या कर लाश अपने गांव रामपुर के पास पत्थर की खदानों के नजदीक सुनसान जगह में फेंक दिया था। लड़की की पहचान ना हो इसलिए चेहरे पर एसिड जैसी कोई चीज डाल दी थी जिसकी वजह से निशा का चेहरा झुलस गया था।

घटना की जानकारी होने पर लड़की के माता-पिता लोहरदगा पहुंचे। बेटी के कपड़ों से उसकी पहचान कर ली थी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई है। हाथ और गले पर रस्सी बंधे होने के निशान मिले हैं । मृतका के परिजनों का भी यही कहना है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने तकनीकी पक्ष और परिजनों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी क्राइम के दूसरे मामलों में जेल जा चुका है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT