Jharkhand Crime: दुमका में आदिवासी लड़की से गैंगरेप, जंगल में बेहोश थी लड़की

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Jharkhand Crime News: दुमका के रामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक (Minor) आदिवासी (Tribal) लड़की (Girl) के साथ गैंगरेप (Gangrape) की वारदात सामने आई है। ये घटना 14 जनवरी की बताई जा रही है। लड़की किसी काम से पास के गांव में गई थी इसीदौरान उसे कुछ युवकों ने अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया।

दरअसल पीड़िता सोहराय मनाने पास के गांव गई थी। काफी देर तक शाम हो जाने के बावजूद घर नहीं लौटी। घरवालों ने तलाश शुरु की तो लड़की बेसुध हालत में जंगल के रास्ते में मिली। लड़की की खरीब हालत देखते हुए परिजनों ने पुलिस को खबर की। परिजनों ने पीड़िता को असपताल में भर्ती कराया है जहां युवती का इलाज किया जा रहा है। पुलिस युवती के बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अफसरों के मुताबिक अब तक जो जानकारी सामने आई है वो बेहगद दर्दनाक है। दरअसल जब लड़की गांव जा रही थी तभी रास्ते मे पांच लड़को ने उसे जबरन उठा लिया और पास के झाड़ी नुमा जंगल मे ले जाकर बारी बारी से उसका रेप किया। बाद में ये दरिंदे लड़की को बेहोशी हालत में जंगल में ही छोड़ कर फरार हो गए। होश आने पर वह किसी तरह घर पहुंची लेकिन डर से अपने घर वालों को घटना की जानकारी नही दी। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

बच्ची को दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बच्ची के अस्पताल आने के बाद ही पुलिस प्रशासन को घटना जानकारी हुई। रामगढ़ पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक पीड़ित बच्ची और उसके परिजन का बयान नही हो पाया है। इसलिए बच्ची से हैवानियत करने वाले दरिदों की ना तो पहचान नही हो पाई और ना ही गिरफ्तारी।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT