Crime News: मेदिनीनगर में कारोबारी की गोली मारकर हत्या

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

झारखंड के मेदिनीनगर में शनिवार को मोटर्स पार्ट्स के एक कारोबारी की आपराधिक तत्वों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि गोली लगने के बाद कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान रेफर कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सिन्हा की रांची ले जाते समय लोहरदगा जिले के कुडू में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारोबारी अंजनी कुमार सिन्हा को उस वक्त गोली मारी गई, जब वह रेङमा चौक के एक मोटर पार्ट्स की दुकान से बाहर निकल रहे थे। इस अप्रत्याशित वारदात के बाद आसपास दहशत का माहौल पैदा हो गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी तीन-चार माह में एक बार अपने व्यापार के सिलसिले में मेदिनीनगर आता था।

ADVERTISEMENT

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आपराधिक तत्वों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

ADVERTISEMENT

पटना के मूल निवासी सिन्हा रांची में कडरु से अपने कारोबार का संचालन करते हैं।

महथा ने बताया कि घटना की वजह अबतक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT