Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडिस को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया - कोर्ट

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Jacqueline Fernandez : जैकलीन फर्नांडिस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जैकलीन के खिलाफ सबूत है तो उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उधर, ईडी ने आरोप लगाया कि जैकलीन जांच में सहयोग नहीं कर रही है। जैकलीन का कहना है कि ईडी उसे परेशान कर रही है। हाल ही में अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा किया था। उनके खिलाफ ईडी मामले की जांच कर रही है। साथ साथ दिल्ली पुलिस की EOW यानी आर्थिक अपराध शाखा भी मामले की जांच कर रही है। हाल ही में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जैकलीन पर सुकेश से महंगे गिफ्त लेने के आरोप है। साथ साथ ये भी आरोप है कि वो सुकेश के काले कारनामों के बारे में सब कुछ जानती थी।

ईडी की चार्जशीट में यह भी दावा है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस के लिए श्रीलंका में घर खरीदा था। इसके अलावा जुहू में बंगला भी बुक किया गया था। बहरीन में वह जैकलीन के पैरेंट्स को एक घर गिफ्ट कर चुका था।

ईडी के मुताबिक, सुकेश ने अपनी सहयोगी पिंकी ईरानी को इन प्रॉपर्टी की खरीद के बारे में बताया था। पिंकी ईरानी वह महिला थी जिसको यह काम दिया गया था कि वह सुकेश और जैकलीन की दोस्ती कराए, जिसके बदले पिंकी को भी करोड़ों रुपये दिए गए थे।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, जब जैकलीन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि सुकेश ने बताया था कि उसने श्रीलंका में एक घर खरीदा है, लेकिन एक्ट्रैस ने उस प्रॉपर्टी को कभी देखा नहीं था। यह प्रॉपर्टी श्रीलंका के Weligama में बताई जाती है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT