Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों ने किया हंगामा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

रोहित कुमार सिंह और सुजीत गुप्ता के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों ने शराब के नशे में हंगामा किया। इस सिलसिले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ये घटना इंडिगों की फ्लाइट संख्या 6E-6383 में हुई। दिल्ली एयरपोर्ट से 3 यात्री नशे की हालत में चढ़े थे। जब विमान हवा में था, तब उन्होंने एयर होस्टेस और पायलट के साथ बदसलूकी की। बताया जा रहा है कि फ्लाइट करीब 9 बजे रात को पटना में लैंड हुई। फ्लाइट के स्टाफ ने इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों की दी। इसके बाद सीआईएसएफ ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों का नाम रोहित कुमार और नितिन बताया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले बीते साल 26 नवंबर 2022 को फ्लाइट में महिला के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया था। न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए फ्लाइट AI 102 में महिला बिजनेस क्लास में सफर कर रही थीं। आरोप है कि शंकर मिश्रा ने बुजुर्ग महिला की सीट के पास आकर उनके ऊपर पेशाब कर दिया था।

ADVERTISEMENT

इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENT

देखें वीडियो - पूर्व बर्दवान में यात्रियों से भरी बस ऐसे पलट गई!

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT