Delhi Crime News : जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहता था पड़ोसी, महिला ने किया इंकार तो कैंची से काट दिया गला

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Delhi Crime : दिल्ली के गांधी नगर इलाके में हुई 22 साल की महिला (Lady) की हत्या (Murder) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पुलिस के मुताबिक शारीरिक संबंध (Physical Relation) बनाने से मना करने पर आरोपी ने पड़ोसी महिला की कैची (Scissor) से गला काटकर हत्या (Murder) कर दी थी। शाहदरा के डीसीपी आर सत्यसुंदरम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मान सिंह के तौर पर हुई है जो कि यूपी के कौशांबी का रहने वाला है।

दरअसल गांधीनगर इलाके से 1 जुलाई को रात 12 बजे के बाद पुलिस को खबर मिली थी कि मकान नंबर 3142 में एक महिला की लहूलुहान लाश मिली है महिला का गला कटा हुआ था। ये महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। महिला के पोस्टमॉर्टम से पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है।

पुलिस ने जांच शुरु की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने इलाके के 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान महिला के सामने और पीछे की गली में लगे 10 घंटे से अधिक के कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। आस पास के सैकड़ों लोगों में से पुलिस के लिए आरोपी व्यक्ति की पहचान करना बहुत मुश्किल हो रहा था।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सीसीटीवी फुटेज के एनालिसिस और गहन पूछताछ से कुछ किरायेदारों की गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया। एक मनोवैज्ञानिक से उन सभी की जांच उनके व्यवहार, शरीर की भाषा और हावभाव के बारे में भी तहकीकात की गई थी।

3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान मान सिंह के रूप में हुई, जो महिला के घऱ की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों से सटे एक छोटे कमरे में रहता है और पास की रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री में कॉलर काटने का काम करता था। लगातार पूछताछ करने पर आरोपी मान सिंह ने कबूल किया। 01 जुलाई को कारखाने में सफेदी के काम होने के कारण वह अपने कारखाने में नहीं गया था। रात करीब 9:30 बजे वह इमारत से निकल गया और पास की दुकान से कैंची लेने के बाद 5 मिनट के भीतर वापस लौट आया। रात करीब 11:45 बजे पीड़िता छत पर गीले कपड़े डालने गई थी।

ADVERTISEMENT

जब वह छत से वापस आ रही थी, तो उसने उसका रास्ता रोक दिया और उससे यौन संबंध बनाने के लिए कहा लेकिन उसने उसे डांटा और कहा कि वह अपने पति को अपनी हरकत बताएगी। जिस पर मान सिंह अचानक से भड़क गया और महिला पर कैंची से हमला किया। जब महिला सीढ़ियों पर गिर गई और तो आरोपी ने उसी कैच से महिला का गला काट दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में वापस आया और पानी की मदद से कैंची और अपने हाथ धोए और सबूतों को नष्ट करने के लिए घटना के समय पहने गए कपड़े भी धोए।

ADVERTISEMENT

आरोपी मान सिंह कौशांबी, यूपी का स्थायी निवासी है। वह अविवाहित है और 3 साल पहले काम के लिए दिल्ली आया था। उसने दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री में हेल्पर का काम किया। 13-14 साल की उम्र में वह शराब का सेवन करता था। वह पिछले 3 साल से इस इलाके में रह रहा था।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT