मार कर डेड बॉडी का अचार और लाश का बिस्किट खाते थे वो! मगर क्यों?

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

ये खौफनाक कहानी रूस की है और वो साथ था 2017, हत्या के एक मामले में एक रूसी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया। इस कपल को जब गिरफ्तार किया गया, तब उन पर एक वेट्रेस और इसके अलावा एक शख्स को मारने और उनके मांस को खाने का आरोप लगा था। बाद में दोनों पति-पत्नि ने जब अपने राज खोले तो जिसने भी सुना हैरान रह गया था।

लंबी पूछताछ के बाद रूसी पुलिस ने मामले में खुलासा किया कि कपल ने 30 से ज़्यादा लोगों को ऐसे ही मारा था और उनके मांस से अचार बनाकर उसे लोकल रेस्टोरेंट में बेच दिया था। इस मामले के सामने आने बाद रूस के कई शहरों में सनसनी फैल गई थी।

रूस के क्रासनोदर शहर में पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला था, फोन चेक करने पर पुलिस ने देखा कि उसमें एक फोटो थी। इस फोटो में एक आदमी मानव शरीर के साथ सेल्फी ले रहा था, इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस इस कपल तक पहुंचने में सफल हुई, जब इस कपल के घर की तलाशी पुलिस ने ली थी तो उसके होश उड़ गए। घर से पुलिस ने आठ लोगों के शरीर के अंग बरामद किए।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस को इनके घर में एक तहखाना मिला था, जिसमें पुलिस ने 19 लोगों की खाल बरामद की। इनके घर से एक अचार का जार भी बरामद हुआ था, खुलासा हुआ कि वो इंसानी मांस का बना हुआ अचार था। पुलिस को उबले हुए मांस के साथ कई डिब्बे उनकी रसोई में मिले थे, पुलिस को उनके घर से कई मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।

पुलिस को मोबाइल फोन से एक वीडियो भी मिला, जिसमें कपल ने बताया था कि इंसान का मांस कैसे पकाया जाता है। तब कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस कपल ने अपना आखिरी शिकार एक वेट्रेस को बनाया था, इस वेट्रेस से उन्होंने एक डेटिंग ऐप के जरिए बुलाया था। दावा किया गया था कि वेट्रेस की उम्र 35 साल थी और उसका नाम एलेना वशुर्शेवा था। वेट्रेस वशुर्शेवा 35 साल के दिमित्री बाकेशेव को लुभाने की कोशिश करती थी और दिमित्री की 42 साल की पत्नी नतालिया को ये बिल्कुल भी पंसद नहीं थी। इस वजह से उन्होंने इसकी हत्या कर दी थी, जब इन लोगों को पुलिस ने पकड़ा तो पुलिस का कोई अधिकारी उस दौरान मीडिया से बात नहीं करता था, क्योंकि सबको उनकी नौकरी जाने का डर था।

ADVERTISEMENT

पुलिस पूछताछ के दौरान इस कपल ने कबूल किया था कि उन्होंने सबसे पहला शिकार साल 1999 में बनाया था और उसके बाद से वो ऐसा करने लगे थे, पुलिस पूछताछ के दौरान इस कपल के करीब 30 लोगों की तस्वीरों को देखने के बाद दावा किया कि उन्होंने उन सब को मारकर खा लिया था। नतालिया ने एक अनाथालय से दिमित्री बाकेशेव को गोद लिया था और जब वो 18 साल का हो गया था तब उसने उससे शादी कर ली थी।

ADVERTISEMENT

दिमित्री डेटिंग ऐप के जरिए महिलाओं को फंसाता था और फिर जो लड़किया आती थी, वो उन्हें मार कर खा जाते थे। नतालिया पेशे से नर्स थी, दोनों मिलिट्री अकेडमी के क्‍वार्टर हॉस्‍टल में रहते थे, इस मामले के खुलासे के बाद सामने आया कि इन दोनों ने कई मिलिट्री के स्टूडेंट और ट्रेनी पायलटों को यह मांस खिलाया था। बाद में इन दोनों पति पत्नी को सजा मिली थी, दिमित्री को 12 साल की सजा मिली थी जबकि नतालिया को 11 साल की सजा मिली।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT