बेटी के मौत के बाद, सास को हुआ दामाद से प्यार..ससुर ने करवाई शादी

PRIVESH PANDEY

28 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 28 2024 6:29 PM)

यह कहानी एक दामाद और उसकी सास के बीच चल रहे प्यार के बारे में है जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.

CrimeTak
follow google news

Banka News: बांका में एक अजीब प्रेम कहानी सामने आई है. यह कहानी एक दामाद और उसकी सास के बीच चल रहे प्यार के बारे में है जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली. छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में घटी यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की पत्नी 45 वर्षीय गीता देवी का अपने दामाद सिंकदर यादवके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. पत्नी की मृत्यु के बाद दामाद अपने ससुराल में रहने लगा. इसी दौरान सास-दामाद एक दूसरे के करीब आ गए.

यह भी पढ़ें...

जब गीता देवी के पति को शक हुआ तो उन्होंने जांच की. इसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. दिलेश्वर ने इसकी जानकारी पंचायत को दी. सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों के सामने अपनी सास से प्यार का इजहार किया. इसके बाद दिलेश्वर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर और गीता देवी की शादी करा दी.

इतना ही नहीं दिलेश्वर ने अपनी पत्नी और दामाद से कोर्ट मैरिज भी कर ली. ग्रामीणों के सामने ही सिकंदर गीता देवी को लेकर अपने घर चला गया.

 

    follow google newsfollow whatsapp