पुणे के हिंजवड़ी इलाके में बने प्रिस्टीन गर्ल्स पीजी के कमरा नंबर 206 से सोमवार दोपहर करीब 12:13 बजे पुलिस 112 कंट्रोल रूम को एक फोन आता है। फोन करने वाला युवक घबराते हुए कहता है कि कमरे में इमरजेंसी है और एम्बुलेंस की जरूरत है। जब पुलिस मौके पर पहुंचती है, तो फर्श और दीवारों पर खून के निशान देखकर दंग रह जाती है बिस्तर पर 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोमल बेसुध पड़ी थी और पास ही उसका प्रेमी बैठा हुआ था।
विप्रो में कार्यरत कोमल और इंफोसिस में इंजीनियर शुभम के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन रविवार रात एक डिनर के दौरान उपजे 'शक' ने दोनों के बीच ऐसी खूनी जंग छेड़ी, जो सीधे कत्ल पर जाकर खत्म हुई।
इस हत्याकांड का सबसे रहस्यमयी और दिल दहला देने वाला पहलू वारदात के बाद के वो 12 घंटे हैं, जिनमें कातिल ने जो किया, उसने तफ्तीश करने आई पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। आखिर उस रात बंद कमरे में ऐसा क्या घटा? और हत्या करने के बाद भी कातिल 12 घंटे तक लाश से क्या बातें करता रहा? जानिए इस सनसनीखेज वारदात की पूरी हकीकत...