80 के दशक में साउथ सिनेमा की उभरती स्टार रानी पद्मिनी ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। मोहनलाल जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने वाली रानी पद्मिनी की लोकप्रियता और कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी। सफलता के इस दौर में रानी पद्मिनी और उनकी मां चेन्नई के अन्नानगर स्थित एक आलीशान बंगले में रहने लगीं। घर की देखरेख, रसोई और नई कार के लिए उन्होंने अखबार में विज्ञापन देकर तीन कर्मचारियों की भर्ती की। लेकिन वे इस बात से पूरी तरह अनजान थीं कि बिना बैकग्राउंड जांचे अखबार के इश्तेहार पर भरोसा करना उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल साबित होने वाला था। घर में दाखिल हुए इन कर्मचारियों की नजर बंगले की खरीद-बिक्री के लिए रखे भारी कैश पर पड़ चुकी थी। 15 अक्टूबर की उस रात बंद कमरों में एक खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया। आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ जिसने 80 के दशक के इस चमकते सितारे को हमेशा के लिए खामोश कर दिया?