दुनिया के चौथे सबसे बड़े रेल नेटवर्क वाले भारत में हर दिन 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा मुसाफिर सफर करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि 17 बोगियों वाली 'अमृतसर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस' जैसी प्रीमियम ट्रेन का मालिक भारतीय रेलवे नहीं, बल्कि लुधियाना के कटाना गांव का एक आम किसान संपूर्ण सिंह बन गया था? साल 2007 में रेलवे ट्रैक बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान रेलवे की एक चूक ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला लुधियाना कोर्ट तक पहुंच गया। रेलवे के रवैये से नाराज अदालत ने 2017 में एक ऐसा ऐतिहासिक और हैरान कर देने वाला आदेश सुनाया, जिसने स्टेशन मास्टर से लेकर आला अधिकारियों तक के होश उड़ा दिए। जब लुधियाना प्लेटफॉर्म पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस पर किसान ने अपना कानूनी हक जताया, तो मुसाफिरों से लेकर टीटीई और पूरे रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आखिर रेलवे ने किसान के साथ ऐसी क्या बेईमानी की थी? और कैसे 5 मिनट के लिए ही सही, यह मशहूर ट्रेन और रेलवे स्टेशन एक किसान के नाम हो गया? जानने के लिए देखें पूरी कहानी...