साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरह ही बिहार की पूर्णिया जेल में बंद एक शख्स ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा रखी है। 41 वर्षीय सुबोध सिंह को देश का सबसे बड़ा 'गोल्ड थीफ' कहा जाता है, जिसके नाम पर देश भर के ज्वेलरी शोरूम्स से 400 से 500 किलो सोना और हीरे लूटने का मास्टरमाइंड होने का आरोप है। 2018 से सलाखों के पीछे होने के बावजूद उसका नेटवर्क बिना किसी रुकावट के धड़ल्ले से चल रहा है।
हाल ही में बिहार के बेतिया स्थित एक बड़े ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती पड़ी। पुलिस को लगा कि लुटेरे स्थानीय हैं, लेकिन जांच की सुई सीधे पूर्णिया जेल में बंद सुबोध सिंह पर जाकर टिक गई। आखिर एक मामूली पुलिस मुखबिर से देश का सबसे शातिर सोना चोर बना सुबोध जेल के भीतर बैठकर छह-सात अलग-अलग टीमों को कैसे गाइड करता है? क्यों डकैती करने वाले आठों लुटेरे एक-दूसरे का नाम तक नहीं जानते और करोड़ों का माल मिनटों में कैसे गायब हो जाता है? जानिए इस हाई-टेक गोल्ड रॉबरी सिंडिकेट का वह रहस्य, जिसने देश भर की पुलिस को चकरा दिया है...
जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई जैसा नेटवर्क: जानिए कौन है देश का सबसे बड़ा 'गोल्ड थीफ', जिसने जेल से रचा 500 किलो सोने की डकैती का साम्राज्य!
ADVERTISEMENT
• 02:31 PM • 24 Nov 2026
एक फोन कॉल, 7 अलग-अलग टीमें और 500 किलो सोना... जेल के अंदर से चलने वाले क्राइम सिंडिकेट की अनोखी दास्तान!
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










