पूरी दुनिया में नॉर्थ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां तानाशाह किम जोंग उन के इशारे पर हर सांस और हर नियम तय होता है। इस खौफनाक बंदिशों वाले देश से बाहर निकलने की कोशिश का अंजाम सिर्फ मौत या उससे भी बदतर जिंदगी होती है। ऐसे ही माहौल में पली-बढ़ी हिसान शहर की लड़की योमी पार्क ने अपनी जान जोखिम में डालकर चीन और मंगोलिया के रास्ते नॉर्थ कोरिया से भागने में सफलता पाई।
साउथ कोरिया पहुंचने के बाद जब योमी पार्क ने 2014 में डबलिन के अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन में कदम रखा, तो उसने नॉर्थ कोरिया का एक ऐसा राज खोला जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। उसने 'प्लेजर स्क्वॉड' नामक एक ऐसी परंपरा का पर्दाफाश किया, जिसके तहत स्कूलों से मासूम लड़कियों का चयन करके डिक्टेटर और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के सामने परोसा जाता था। आखिर कैसे 1970 के दशक से चल रही इस काली परंपरा का हिस्सा बनने से योमी पार्क बची? और कैसे उसने मौत के साए में रहकर एक पूरी व्यवस्था को बेनकाब किया? जानिए इस सनसनीखेज दास्तान की पूरी हकीकत...