साल 1601 में जब मुग़ल सम्राट अकबर ने बुरहानपुर पर क़ब्ज़ा किया, तब वहाँ का गवर्नर शहज़ादे दानियाल और नवरत्न रहीम (अब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ाना) को बनाया गया। कुछ ही समय बाद, साल 1603 में बुरहानपुर भीषण जल संकट की चपेट में आ गया और लगभग 9 लाख की आबादी पानी की बूँद-बूँद के लिए तरसने लगी। जनता की पुकार पर रहीम स्थानीय फकीर हज़रत शाह लतीफ की कुटिया पहुँचे।
फकीर ने रहीम के सामने एक पिंजरा रखा, जिसमें एक तोता और एक मैना क़ैद थे। फकीर ने हिदायत दी कि इन दोनों परिंदों का पीछा करो; ये जहाँ बैठकर अपने पंख फैलाएँगे, वहीं पानी की तलाश करना। तोता और मैना उड़े और एक ऊँची पहाड़ी पर जाकर बैठ गए। लेकिन पानी की खोज के बीच ऐसा क्या हुआ कि बुरहानपुर की प्यास तो बुझ गई, पर दोनों परिंदों का अंत एक ख़ौफ़नाक मोड़ पर हुआ? दो अलग नस्ल के परिंदों का आपस में क्या रिश्ता था और बुरहानपुर में बनी उनकी क़ब्र आज क्या रहस्य बयान करती है?