Shraddha Case : कई लड़कियां थी आफताब के संपर्क में ! कौन- कौन? आज होगी कोर्ट में पेशी

CHIRAG GOTHI

17 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:30 PM)

Shraddha Case : श्रद्धा का कातिल आफताब डेटिंग ऐप के जरिए कई महिलाओं के संपर्क में था। पूछताछ में उसने ये जानकारियां दी है। मर्डर के बाद उसने अपना मोबाइल OLX पर बेचा था।

CrimeTak
follow google news

हिमांशु मिश्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Shraddha Case : आफताब की लड़कियों में अलग तरह की दिलचस्पी थी। पहले वो श्रद्धा के साथ लिव इन में रह रहा था। फिर उसकी हत्या की। उसके बाद डेटिंग ऐप के मार्फत घर में एक लड़की बुलाई और इन्जाय किया। तो क्या उसकी फितरत इस तरह की थी ? उसके कारनामों से तो कुछ ऐसा ही लगता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो डेटिंग ऐप के जरिए कई लड़कियों के संपर्क में था। क्या इस वजह से वो श्रद्धा से शादी नहीं करना चाहता था, क्योंकि अगर ऐसा वो करता तो एक बंधन में बंध कर रह जाता। इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ और बाद में उसने श्रद्धा को ही रास्ते से हटा दिया।

यह भी पढ़ें...

अब पुलिस को आफताब की कई महिला मित्रों के बारे में पता चला है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं डेटिंग ऐप्स के जरिए उसके संपर्क में आई थीं। वो कुछ समय में ही कई सिम का इस्तेमाल कर चुका था। आखिर आफताब ऐसा क्यों करता था ? क्या वो कोई गलत काम कर रहा था, इस लिहाज से वो डर के मारे बार बार सिम बदल लेता था।

मर्डर के बाद बेचा फोन, क्यों ? : श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने अपना पुराना मोबाइल फोन ऑनलाइन कंपनी ओएलएक्स पर बेचा था। पुलिस इस फोन को रिकवर करने की कोशिश में जुटी है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके। सवाल ये भी है कि क्या फोन में कुछ ऐसे सबूत थे, जिससे डर कर उसने ये फोन ओएलएक्स पर बेचा था।

श्रद्धा की मौत के बाद आफताब किन लड़कियों से मिला था और उसके फ्लैट पर कौन-कौन लोग आए थे, इसकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

    follow google newsfollow whatsapp