Noida Lady Viral Video: 'गालीबाज' महिला को मिली कोर्ट से बेल!

CHIRAG GOTHI

25 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

Noida Lady Viral Video: नोएडा में सिक्योरिटी गार्डों के साथ बदसलूकी करने वाली महिला को जमानत मिल गई है। इसमें महिला नोएडा की पॉश सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करती नजर आ रही थी।

CrimeTak
follow google news

Noida Lady Viral Video: नोएडा की 'गालीबाज' महिला को बेल मिल गई है। सोसाइटी में सुरक्षा गार्डों को गाली देने और उनके साथ बदसलूकी करने वाली महिला के लिए ये राहत की खबर है। उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना नोएडा के सेक्टर 128 में जेपी विशटाउन सोसाइटी की है।

क्यों मिली जमानत ?

यह भी पढ़ें...

भव्या रॉय (32) के वकील इंद्रवीर सिंह भाटी ने बताया कि सूरजपुर अदालत की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा उपाध्याय ने बुधवार को उन्हें जमानत दे दी है। वकील ने न्यूज एजेंसी से कहा, 'हमने कोर्ट के सामने तर्क दिया था कि मेरे मुवक्किल को बिना किसी नोटिस के गिरफ्तार किया गया था, जबकि उन मामलों में नोटिस जारी करना जरूरी है, जहां अपराध 7 साल से कम की सजा के हैं। कोर्ट हमारे तर्क से सहमत थी और भव्या रॉय को जमानत मिल गई।'

रविवार को हुआ था वीडियो वायरल

महिला का वीडियो बीते रविवार को वायरल हुआ था। इसमें महिला नोएडा की पॉश सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी करती नजर आ रही थी। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153A (सद्भाव के खिलाफ कार्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया था।

    follow google newsfollow whatsapp