Ambala Murder Case: यह सनसनीखेज मामला आपसी कहासुनी को लेकर शुरु हुआ था। नौबत यहां तक आ गई कि चाकू से युवक को गोदकर नार डाला गया। घटना के दौरा आस पास के दुकानदारों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल मनोरम नाम का युवक चिकन की दुकान मेंकिसी काम से गया था। वहां मौजूद एक युवक से कहासुनी शुरु हो गई।
Ambala Murder: अंबाला में होली से पहले खूनी खेल, मामूली विवाद में योगा टीचर की चाकू से गोदकर हत्या
06 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:37 PM)
Haryana Crime: अंबाला छावनी में चार बदमाशों ने मामूली विवाद में एक योग टीचर की चाकुओं से घोंप कर हत्या कर दी।
ADVERTISEMENT
जांच में जुटी पुलिस
इसी दौरान दुकान में मौजूद युवकों ने मनोरम पर चाकुओं से हमला बोल दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया। आनन फान में मनोरम को असपताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।
ADVERTISEMENT
आपको बता दे मृतक मनोरम मोहल्ले में एक चिकन की दुकान पर काम करनेवाले युवकका किसी के साथ झगड़ा हो गया था।उसी मामले में मनोरम दुकान में बात करनेगया था जिसके बादउन लोगों ने मनोरम से मारपीट शुरू कर दी।मनोरम की बहन कमलेश ने बताया कि कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी तो मनोरम ने उन्हें झगड़ने से मना कर दिया था इसी वजहसे उन लोगों ने गुंडे बुलाकर उनके भाई की हत्या कर दी।
चश्मदीदों के मुताबिक आरोपी 4 लड़के थे जिनमें से 3 को तो पकड़ लियागया है और एक भाग गयाहै। जानकारी के मुताबिक मनोरम प्राइवेट संस्थानों में योग की शिक्षा देते थे। मनोरम के चार बच्चे भी है उनके घर में शोक का माहौल है।
ADVERTISEMENT