Gujarat: पुतलों की हुई शादी, बजा बैंड-बाजा, आई बारात!

CHIRAG GOTHI

18 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:34 PM)

Gujarat News: गुजरात में एक प्रेमी युगल के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। परेशान होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। अब इनके घरवालों ने अलग पहल की। इन्होंने इनके पुतलों की शादी करवा दी।

CrimeTak
follow google news

गोपी घांघर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Gujarat News: गुजरात में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। परेशान होकर दोनों ने खुदकुशी कर ली। अब इनके घरवालों ने अलग पहल की। इन्होंने इनके पुतलों की शादी करवा दी। बारात भी निकली। सात फेरे भी हुए और सारी रस्में भी हुई।

यह भी पढ़ें...

नेवाला गांव में रहने वाला गणेश रंजना से शादी करना चाहता था। दोनों ने शादी कर ली थी। अगस्त 2022 में गणेश उसे अपने घर ले आया था। उसके घरवालों ने इसका विरोध किया। गुस्सा में आकर दोनों ने खुदकुशी कर ली थी।

अब दोनों के परिजनों को अपनी गलती का अहसास हुआ। परिजनों ने इस प्रेमी जोड़े की प्रतीकात्मक तौर पर करवाई। इसके लिए दोनों के पुतले बनवाए। सारी रस्में हुई।

क्या बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला?

    follow google newsfollow whatsapp