Dumka Rape and Murder Case: झारखंड के दुमका (Dumka) में एक नाबालिग (Minor) के रेप (Rape) और कत्ल (Murder) का मामला (Case) सामने आया है। लड़की का शव विश्वविद्यालय थाना इलाके के श्रीअमड़ा में एक पेड़ से लटकता हुआ मिला है। मरने वाली लड़की की उम्र करीब 14 साल के और वह आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
Jharkhand Crime: दुमका में रेप के बाद नाबालिग की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव
03 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)
Dumka News: पेट्रोल से जलाकर मारी गई अंकिता का मामला चल ही रहा था कि अब फिर इसी जिले में नाबालिग की हत्या का दूसरा केस सामने आया है।
ADVERTISEMENT
डीआईजी सुदर्शन मण्डल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और बाद मे कत्ल किया गया है। इस मामले मे आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम अरमान अंसारी है पुलिस ने आरोपी को हत्या, पॉक्सो और रेप की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार सुबह श्रीअमड़ा गांव के कुछ लोग गुजर रहे थे तभी लोगों की नजर पेड़ से लटक रहे किशोरी के शव पर पड़ी। सूचना के बाद यूनिवर्सिटी ओपी थाना प्रभारी सुजीत उरांव मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
दरअसल ये नाबालिग अपनी मौसी के घर रहा करती थी। आरोप है कि इसी दौरान इसी इलाके में रहने वाले अरमान अंसारी नाम के एक युवक ने उसे प्रेम जाल मे फंसाया और उसे गर्भवती कर दिया था। जब नाबालिग ने आरोपी पर शादी का दबाब बनाया तो एक साजिश के तहत नाबालिग की हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया।
ADVERTISEMENT