Delhi Crime: Love, Sex और Murder: प्रेमिका ने शादी की ज़िद की तो सुपारी देकर गला कटवा दिया!

TANSEEM HAIDER

29 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)

Delhi News: कंपनी के मालिक ने महिला कर्मचारी से बनाए अवैध संबंध और जब उसने शादी की जिद की तो उसका दो लाख रुपए में सुपारी देकर क़त्ल करवा दिया गया।

CrimeTak
follow google news

Delhi Murder News: कत्ल के मामले में यह सनसनीखेज खुलासा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने किया है। दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए लड़की (Girl) के कत्ल (Murder) के मामले में 5 आरोपियों (Accused) को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। मृतक लड़की दिल्ली की एक फाइनेंस (Finance) कंपनी (Company) में काम करती थी और फ़ाइनेंस कंपनी के मालिक ने ही साजिश कर कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया था।

हत्या के लिए बकायदा 2 लाख की सुपारी तय की गई गई थी जिसके लिए कातिलों को 1 लाख एडवांस में दे दिए गए थे। पुलिस ने कत्ल के मामले में कम्पनी के मालिक अनुज, जयप्रकाश, पंकज, श्याम और सुमित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एडवांस में ली गयी सुपारी की रकम भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें...

दरअसल 27 अगस्त को 7:00 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि टिंबर मार्केट आजादपुर के फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में एक लड़की का कत्ल कर दिया गया है। फ़ाइनेंस कम्पनी में काम करने वाली लड़की का गला काट दिया गया था ये लड़की टेलीकॉलर की जॉब करती थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे में शाम 6 बजकर 15 मिनट पर दो लोग दफ्तर में आते हुए दिखाई दिए। एक की पीठ पर बैग रखा हुआ था पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी के मालिक से पूछताछ शुरू की।

जांच में दिल्ली पुलिस को लड़की के पर्स से कंपनी के मालिक अनुज की फ़ोटो और मंगलसूत्र बरामद हो गए। जिसके बाद से पूछताछ की गई तो पूरे मामले में चौकाने वाला खुलासा हो गया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी अनुज ने पुलिस को बताया कि उसके मृतक लड़की के साथ अवैध संबंध थे। दो-तीन साल से वो लगातार लड़की के साथ शारिरिक संबंध बना रहा था और शादी का वादा कर रहा था।

यह लड़की लगातार शादी के लिए अनुज पर दबाव बना रही थी। अनुज शादीशुदा था उसने ये बात लड़की को नहीं बताई थी। शादी करने की ज़िद के बाद अनुज ने लड़की का कत्ल करने का प्लान बनाया। जिसके लिए उसने अपने कंपनी में काम करने वाले जयप्रकाश दुर्गा को सजिश में शामिल किया। जयप्रकाश दुर्गा को कत्ल के लिए दो लाख रुपए देने का वादा किया।

हत्या के लिए दुर्गा ने अपने दोस्त पंकज को सजिश में शामिल किया। पंकज ने ग़ाज़ियाबाद के अपराधी श्याम, शरीफ़ और सुमित नाम के बदमाशों को क़त्ल करने के लिए तैयार किया। 27 अगस्त को इस वारदात को अंजाम देने के लिए श्याम, सुमित और शरीफ फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंचे।

जहां पर सुमित सड़क पर बाहर ही रुक गया जबकि श्याम और शरीफ थर्ड फ्लोर पर दफ्तर में पहुंचे जहां पर टेलीकॉलर लड़की मौजूद थी। जिसके बाद दोनों ने गला काटकर लड़की का कत्ल कर दिया। इस क़त्ल की वारदात में शामिल शरीफ़ नाम का अपराधी फ़िलहाल फ़रार है।

    follow google newsfollow whatsapp