देखिए Delhi की 'थप्पड़बाज' महिला पुलिसकर्मी को!

CHIRAG GOTHI

06 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:26 PM)

Delhi Laxmi Nagar Lady police Officer Viral Video: दिल्ली के लक्ष्मीनगर में बुजुर्ग ससुर को पीटने वाली थप्पड़बाज दारोगा बहू के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Delhi Laxmi Nagar Lady police Officer Viral Video: पहले नोएडा, फिर गुरुग्राम और अब दिल्ली। थप्पड़बाजों की हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपने बुजुर्ग ससुर की बेरहमी से पिटाई की। अब उसके खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें...

आरोपी ASI का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बुजुर्ग ससुर को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारते दिख रही थीं। उस समय वहां लोकल पुलिस भी मौजूद थी। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस ने एक्शन लिया। महिला ASI डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है।

66 साल के विजेंदर गुप्ता अपनी पत्नी वीना के साथ लक्ष्मीनगर इलाके में रहते हैं। विजेंदर गुप्ता के बेटे की 2020 में चंचल से शादी हुई थी। चंचल दिल्ली पुलिस में एएसआई के पद पर डिफेंस कॉलोनी थाने में तैनात है। शादी के 4 महीने बाद ही चंचल अंकुर से लड़ कर मायके चली गई थी। अंकुर इंडिया पोस्ट के पेमेंट बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात है। उसकी पोस्टिंग हरियाणा के रेवाड़ी में है, जिसकी वजह से वह कभी-कभी ही घर पर आता है। बुजुर्ग दंपति घर पर अकेले रहते हैं। आरोप है कि चंचल प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को दंपति की सुरक्षा पुख्ता करने के भी निर्देश दिये थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।

    follow google newsfollow whatsapp