Jhansi: शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौत, बाथरूम में मिली लाश

CHIRAG GOTHI

29 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 29 2024 2:54 PM)

Jhansi News: यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई।

CrimeTak
follow google news

प्रमोद कुमार गौतम के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
    
Jhansi News:
यूपी के झांसी से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। उसका शव घर के बाथरूम से मिला। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा?

यह भी पढ़ें...

ममता कुशवाहा का परिवार मध्यप्रदेश के निवाड़ी में रहता है। ममता (23 साल) की सुरेंद्र कुशवाहा से शादी तय हुई। सुरेंद्र का परिवार झांसी में रहता है। 23 अप्रैल को दोनों की शादी हुई। अगले दिन वो अपने सुसराल झांसी चली गई। परिजनों के मुताबिक, दो दिनों तक उसकी तबीयत खराब रही। 27 अप्रैल की रात ममता बाथरूम गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली। घरवालों को शक हुआ। 

उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोला गया। देखा तो ममता पानी के ड्रम के अंदर गिरी हुई थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से साफ हुआ है कि ममता के फेफड़ों में पानी भर गया था। 

क्या कहना है ममता के घरवालों का?

मृतका के घरवालों ने कहा कि शादी को अभी महज 4 से 5 दिन ही हुए थे कि ये हादसा हो गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उधर, पुलिस के मुताबिक, बरुआ सागर थाना क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन अपने मायके आयी हुई थी, जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है। 
 

    follow google newsfollow whatsapp