क्यों कर ली इस फेमस भोजपुरी actress ने खुदकुशी?

CHIRAG GOTHI

29 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 29 2024 1:50 PM)

Amrita Pandey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की खुदकुशी की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

CrimeTak
follow google news

Amrita Pandey Death: भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की खुदकुशी की गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आखिर उसने खुदकुशी क्यों की? भागलपुर में अमृता की लाश उसके फ्लैट में पंखे से लटकी हुई मिली थी।  जोगसर थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। अमृता के फ्लैट के आस-पास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। वो भागलपुर स्थित आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में रहती थी। 

मरने से पहले Whatsapp पर डाला स्टेटस 

यह भी पढ़ें...

अमृता पांडे ने मरने से पहले अपने Whats app पर स्टेटस डाला था, जिसमें लिखा था, 'दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हम अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया।' अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक्ट्रेस किस बात को लेकर डिप्रेशन में थी। कुछ दिनों पहले अमृता की बहन वीणा की शादी हुई थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी, लेकिन अगले ही दिन उसने खुदकुशी कर ली थी। 

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा 

ये भी जानकारी मिली है कि कुछ साल पहले अमृता और उसके पति चंद्रमणि की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उस समय दोनों में झगड़ा भी हुआ था, लेकिन बाद में बात सुलट गई थी। जांच में ये बात सामने आई कि सुसाइड से दो दिन पहले अमृता ने अपने ग्रुप के साथ पार्टी की थी। वहां उसका पति भी मौजूद था। दोनों ने साथ में खाना भी खाया था। 

पारिवारिक अनबन तो वजह नहीं!

जांच में ये बात सामने आई है कि अमृता का अपनी दो बहनों और कजिन भाई के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जब कि बड़ी बहन से उसके रिश्ते अच्छे थे। बड़ी बहन की बेटी भी अमृता के साथ मुंबई में रहती थी।

फिल्म नहीं मिलने की वजह से थी परेशान?

अमृता ने पांच साल पहले रामकृष्ण बजरंगी फिल्म में काम किया था। उसके बाद से उसे कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली थी। इस वजह से वो परेशान थी। पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच कर रही है। उसके पति से भी पूछताछ होगी। घटना के वक्त वो फ्लैट पर मौजूद नहीं था।.
 

    follow google newsfollow whatsapp