Canada News : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से एंट्री करते हुए 6 भारतीय गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

World News : कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के प्रयास में 6 भारतीयों की गिरफ्तारी हुई है। किसी दलाल की मदद से ये सभी भारतीय कनाडा सीमा से अमेरिकी में एंट्री करने की कोशिश कर रहे थे। उसी दौरान पैट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सातवां शख्स दलाल है।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी लोग एक नौका में सवार थे। इस मामले को मानव तस्करी से जोड़कर देखा जा रहा है।

अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर कहा कि सेंट रेजिस मोहॉक ट्राइबल पुलिस डिपार्टमेंट, अक्वेस्ने मोहॉक पुलिस सर्विस और होगन्सबर्ग-अक्वेस्ने वालंटियर फायर डिपार्टमेंट की सहायता से अमेरिकी अधिकारियों ने मसेना सीमा गश्ती स्टेशन से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

गिरफ्तार किए गए लोगों में से छह भारत के नागरिक हैं और उनकी उम्र 19 से 21 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन लोगों पर अमेरिकी कानून का उल्लंघन कर अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करने का आरोप है।

सातवां व्यक्ति अमेरिका का नागरिक है, जिस पर मानव तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर इन लोगों को जुर्माने के साथ 10 साल कैद की सजा हो सकती है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT