Noida News: श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मिलने पहुँचे आरएलडी नेता त्रिलोक त्यागी

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Noida Crime News: बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता त्रिलोक त्यागी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी अनु त्यागी से ग्रैंड ओमैक्स (Grand Omaxe) सोसाइटी में मिलने पहुंचे। इस दौरान त्यागी समाज के दर्जनों नेता (Leader) भी मौजूद थे। इन नेताओं ने ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी पहुंचकर श्रीकांत की पत्नी और बच्चों का हालचाल जाना है।

दरअसल त्यागी समाज श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में लगातार प्रदर्शन कर रहा है। त्यागी समाज का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी उसकी गलती की सजा दे दी गई, लेकिन स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा के कहने पर पुलिस श्रीकांत त्यागी की परेशान कर रही है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जगह-जगह लगातार त्यागी समाज इस बात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मंगलवार को ही आरएलडी नेता त्रिलोक त्यागी ने नोएडा में प्रेसवार्ता कर पुलिस और स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा पर श्रीकांत त्यागी के पत्नी और बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज त्रिलोक त्यागी अपने समर्थकों और अन्य त्यागी समाज के नेता के साथ ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे। गौरतलब है कि श्रीकांत त्यागी से जुड़े विवाद को लेकर वेस्ट यूपी में त्यागी समाज नाराज है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

सांसद महेश शर्मा ने मांगेराम त्यागी को बताया, 'भाई साहब 6 बच्चों की जमानत हो गई है'

त्यागी समाज से जुड़े नेताओं ने 21 अगस्त को नोएडा में प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। सांसद महेश शर्मा इस मामले को शांत करने के लिए सारे जतन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मंगलवार को महेश शर्मा और मांगेराम त्यागी की फोन पर बातचीत हुई है। जिसका दूसरा ऑडियो वायरल हुआ है। सांसद और भकियू नेता के बीच यह बातचीत मंगलवार की दोपहर हुई है। जैसे ही गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय से बलवा के आरोपी 6 युवकों को जमानत मिली, सांसद डॉ.महेश शर्मा ने तुरंत फोन करके यह जानकारी मांगेराम त्यागी को दी।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT