NIA कोर्ट के स्पेशल जज के बेटे ने की खुदकुशी, परीक्षा में हो गया था फेल
NIA Judge Son Commits Suicide: एनआईए (NIA) कोर्ट के स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे के आत्महत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है।
ADVERTISEMENT

NIA Judge Son Commits Suicide: एनआईए (NIA) कोर्ट के स्पेशल जज विवेकानंद त्रिपाठी के बेटे के आत्महत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पता चला है कि उनके बेटे अजितेश त्रिपाठी का JEE Mains का रिजल्ट आया था। इस परीक्षा में वो फेल हो गया था। इससे परेशान होकर उसने कमरे का पर्दा फाड़ा और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिवार में मातम
परिवार जनों ने पुलिस को कहा - हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते। बिना पोस्टमार्टम कराए वो शव को अयोध्या लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि विवेकानंद त्रिपाठी लखनऊ में NIA कोर्ट के जज हैं। वो हजरतगंज के बटलर पैलेस के सरकारी आवास में रहते हैं। इसी घर में उनके बेटे ने खुदकुशी की। पुलिस हरेक एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Note: ये खबर अपडेट हो रही है।
और पढ़ें...
ADVERTISEMENT





