रांची में ये क्या हो रहा है ! कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी, BJP के ST मोर्चा जिला अध्यक्ष की सरेआम हत्या

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

सत्यजीत कुमार के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

झारखंड की राजधानी रांची में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रांची के ओरमांझी में बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारे किसी बाइक पर आए थे। बुधवार को सरेआम भाजपा नेता जीतराम मुंडा को गोली मारी मार दी गई। उस वक्त जीतराम मुंडा एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए। गोलीबारी में घायल भाजपा नेता को आनन-फानन ओरमांझी को मेदांता अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी की पड़ताल के साथ ही नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू करा दी गई। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।

पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद संजय सेठ ने घटना की कड़ी निंदा की है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि यह प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीतराम को पहले से हमले की आशंका थी। इससे पहले भी उनपर हमला हुआ था। मुंडा ने कहा, 'जीतराम ने आर्म लाइसेंस के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन प्रशासन ने ना तो उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई और न ही आर्म्स लाइसेंस दिया।'

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT