UP Rape News: 13 साल की लड़की से गैंगरेप के बाद शराबी लड़कों ने नंगा छोड़ा

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

आलोक श्रीवास्तव के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP Crime News: यूपी के सुल्तानपुर जिले में एक 13 साल की लड़की के साथ शराबी लड़कों ने गैंग रेप किया फिर उसे बिना कपड़ों के छोड़ कर भाग गए। ये वाक्या तब हुआ, जब लड़की कोचिंग सेंटर से वापस अपने घर जा रही थी। इस सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कैसे हुई पूरी वारदात ?

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

ये घटना मंगलवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक, लड़की साढ़े छह बजे कादीपुर तहसील के कटसारी स्थित कोचिंग से घर वापस जा रही थी। बांसकोठ के पास शराब पी रहे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंदा काम किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

पीड़िता को जब होश आया तो उसने देखा कि उसके तन पर कपड़े तक नहीं थे। बदहवास हालत में लड़की घर जाने लगी। तभी गांव वालों की नजर उस पर पड़ी। गांव की मह‍िलाओं ने छात्रा को तुरंत कपड़े दिए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जांच में पता चला कि गांव के रहने वाले हरीशचंद्र, संजय और पंकज ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENT

कादीपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में 376D 3/4 पॉस्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT