उत्तर प्रदेश के बलिया में नाबालिग को अगवा कर दो महीने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
जांच में जुटी पुलिस
social share
google news

UP Crime News: यूपी के बलिया में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग को कथित रूप से अगवा कर दो महीने तक उससे दुष्कर्म करने के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस के रुकुनपुरा गांव के रहने वाले आरोपी निर्भय साहनी (23) ने 18 फरवरी को अगवा कर लिया था।

नाबालिग को अगवा कर दो महीने तक रेप

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने 21 अप्रैल को नाबालिग को बलिया रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपी पर अगवा करने और दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। 

नाबालिग को बलिया रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला

ये केस भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (3) (16 वर्ष से कम उम्र की लड़की से दुष्कर्म) के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार 

हाल ही में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से बलात्कार करने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दर्ज रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के रजनीश यादव ने एक अन्य गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म किया।

(PTI)

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT