रांची हिंसा : आरोपियों के पोस्टर लगाने पर SSP को नोटिस!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Ranchi Protest : झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के कथित आरोपियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किए जाने के बाद गृह सचिव राजीव अरुण इक्का ने बुधवार शाम वारिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से इस कथित ‘गैरकानूनी’ गतिविधि पर स्पष्टीकरण मांगा है। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनों में कथित रूप से शामिल करीब 30 लोगों के पोस्टर जारी किए थे।

गृह, कारागार और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव इक्का ने एसएसपी को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह कानून सम्मत नहीं है और नौ मार्च 2020 को माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन है। माननीय न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राज्य को निर्देश दिया था कि वह सड़क के किनारे व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी वाले पोस्टर न लगाएं।''

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शहर के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू होने के बाद राज्य की राजधानी में अभी भी तनाव बना हुआ है। रांची में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ था। बाद में ये प्रदर्शन हिंसा में बदल गया और गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें...

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT