RAJASTHAN RAPE CASE : 'अगर मैं कुछ बोलती हूं तो भंवरी देवी केस दोहराया जाएगा'

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

RAJASTHAN RAPE CASE : तो कब गिरफ्त में होगा राजस्थान के मंत्री का बेटा ? रेप के आरोप में फंसे राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी के बेटा रोहित जोशी अभी तक फरार हैं। 15 मई को रोहित को गिरफ्तार करने दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने रोहित जोशी के घर के बाहर नोटिस चिपका दिया।

CRIME NEWS IN HINDI : नोटिस में रोहित को पूछताछ के लिए 18 मई को दिल्ली के सदर बाजार थाने में हाजिर होने को कहा गया है। रोहित जोशी पर 23 साल की एक महिला के रेप का आरोप है। वहीं मंत्री महेश जोशी ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्हें दिल्ली पुलिस के जयपुर में होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा, 'कानून को अपना काम करना चाहिए और सच बाहर आना चाहिए। मैं पुलिस जांच में पूरा सहयोग करूंगा। इस मामले का मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए।'

तो ये आरोप लगाए है महिला ने ?

RAJASTHAN RAPE CASE : 23 साल की एक महिला ने रोहित जोशी के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई थी। FIR में महिला ने आरोप लगाया कि रोहित ने 8 जनवरी 2021 से इस साल 17 अप्रैल तक उसके साथ कई बार रेप किया। इसके अलावा जबरन अबॉर्शन करवाने का भी आरोप है। उधर, पीड़िता ने कहा, 'जब मैंने उसे कॉल किया तो उसने कहा कि वह मंत्री का बेटा है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उसने अपने पैसे और पावर की धमकी दी और कहा कि लोगों को पता भी नहीं चलेगा कि मैं कहां गायब हो जाऊंगी। अगर मैं कुछ बोलती हूं तो भंवरी देवी केस दोहराया जाएगा।'

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

RAJASTHAN MINISTER SON ROHIT JOSHI CASE : शिकायत के मुताबिक, रोहित जोशी के साथ महिला की दोस्ती पिछले साल ही फेसबुक के जरिये हुई थी। रोहित पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने महिला से कहा था कि वो पत्नी से तलाक ले लेगा। आरोप है कि 8 अगस्त 2021 को रोहित उसे सवाई माधोपुर ले गया। वहां उसने ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका रेप किया। रोहित ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। 11 अगस्त 2021 को महिला ने रोहित को जब बताया कि वह प्रेग्नेंट है तो उसने अबॉर्शन करवाने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना कर दिया तो रोहित ने उसे जबरन अबॉर्शन पिल खिला दी।

सवाल

इस घटना के बाद कई सवाल जरूर खड़े हो गए है।

ADVERTISEMENT

जब महिला को ये पता था कि रोहित शादी शुदा है तो उसने रोहित से नजदीकियां क्यों बढ़ाई ?

ADVERTISEMENT

जब दोनों में नजदीकियां थी तो क्या शारीरिक संबंध पीड़िता की गैर मर्जी से बने ?

अगर ऐसा हुआ तो महिला ने शुरुआत में विरोध क्यों नहीं किया ?

क्या महिला का अबॉर्शन रोहित ने करवाया ?

क्या रोहित ने महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई ?

क्या महिला को शादी का झांसा दिया गया ?

क्या रोहित ने महिला को धमकाया ?

क्या महिला को धमकाया जा रहा था कि वो सच बयां न करे ?

इन तमाम सवालों के जवाब पुलिस खोज रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT