MP: मध्य प्रदेश के जंगलों में बाघ क्यों मर रहे हैं ! जंगल में फंदे से लटका मिला बाघ

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

दीपक शर्मा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

MP News : मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में एक बाघ का शव फंदे से लटका मिला। सवाल ये उठता है कि ऐसा कैसे संभव हुआ ? क्या बाघ तारों में फंस गया या फिर इसके पीछे कोई साजिश है ? पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक,बाघ का शव तार से लटका मिला। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। टीम को बाघ का शव उत्तर वन मंडल के अंतर्गत विक्रमपुर बीट के पास मिला है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इससे पहले 10 नवंबर को भी यहां बाघिन पी-213 (63) की मौत हो गई थी। बाघिन पी-213 (63) की उम्र 3 साल थी। गश्ती के दौरान टाइगर रिजर्व की टीम को अमानगंज बफर की बीट रमपुरा में बाघिन मृत मिली थी।

9 जून को भी यहां एक बाघ मृत मिला था। पी-111 नाम के इस बाघ की उम्र लगभग 13 साल थी। वन गश्ती दल को पन्ना-कटनी राज्य राजमार्ग पर बाघ का शव मिला था। यह बाघिन टी-1 की संतान था।

ADVERTISEMENT

1200 छात्रों को खाने में ज़हर देकर मारने की कोशिश

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT