मुंबई में नशे में धुत व्यक्ति ने मणिपुरी लड़की ओर उसके दोस्त पर हमला किया

ADVERTISEMENT

mhaaraassttr mnnipurii ldd kii hmlaa
mhaaraassttr mnnipurii ldd kii hmlaa
social share
google news

Crime News: मुंबई में नशे में धुत एक व्यक्ति ने मणिपुर की एक लड़की और उसके पुरुष मित्र के साथ मारपीट की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार रात शहर के कलिना इलाके में उस समय हुई जब दोनों सड़क पर टहल रहे थे। ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए घटना का एक वीडियो साझा किया गया था।

एक इमारत से बनाई गई वीडियो में एक व्यक्ति नशे में लड़की और उसके दोस्त को गाली देते और उन्हें थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान कर ली है और उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। महिला और उसका दोस्त घटनास्थल से चले गए थे। अधिकारी ने कहा कि वे अभी तक शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आए हैं।

इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT