Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में इस तरह से मारे गए तीन आतंकी! इस साल 136 आंतकियों का सफाया

CHIRAG GOTHI

05 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)

Jammu and Kashmir: मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई थी, जो आज तड़के खत्म हुई। जिन आंतकियों को मार गिराया गया, उनकी पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद के रूप में हुई।

CrimeTak
follow google news

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। शोपियां जिले में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। तीनों आतंकी जैश से जुड़े बताये जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में एसपीओ जावेद डार और पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की हत्या में शामिल थे।

मुठभेड़ मंगलवार शाम को शुरू हुई थी, जो आज तड़के खत्म हुई। जिन आंतकियों को मार गिराया गया, उनकी पहचान हनान बिन याकूब और जमशेद के रूप में हुई। दोनों हाल ही एक एसपीओ जावेद डार और एक मजदूर की हत्या में शामिल थे। मजदूर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें...

2 अक्टूबर को पुलवामा के पिंगलाना में CRPF और पुलिस की टीमों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें एसपीओ जावेद डार की मौत हो गई थी। इससे पहले सितंबर महीने की 24 तारीख को मजदूर की हत्या हो गई थी। सुरक्षा बलों को दोनों के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी, जिसके बाद आंतकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकियों को मार गिराया गया।

इसके अलावा मूलु में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में भी एक आतंकी मारा गया है। यहां अभी भी मुठभेड़ जारी है।

जम्मू-कश्मीर में साल 2022 में अब तक 136 आतंकी एनकाउंटर में ढेर किये गए हैं। इन आतंकियों में से 38 विदेशी थे, जबकि 98 लोकल आतंकी हैं। घाटी में कुल 146 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 62 लोकल और 84 विदेशी हैं।

आतंकी घाटी में लगातार गैर कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। बिहार के रहने वाले मजदूर टारगेट पर है। 10 महीने में आतंकियों ने बिहार के 7 लोगों को मौत के घाट उतारा है।

    follow google newsfollow whatsapp