ये रिश्ता क्या कहलाता है! बांका में सासू मां बोलीं - ये इलू-इलू क्या है!

CHIRAG GOTHI

30 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 30 2024 1:42 PM)

Bihar News: बिहार के बांका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सासू मां और दामाद जी में इलू-इलू हो गया।

CrimeTak
follow google news

Bihar News: बिहार के बांका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सासू मां और दामाद जी में इलू-इलू हो गया। इलू-इलू करते-करते अब दोनों ने ब्याह रचा लिया है। इस शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। 

ये इलू-इलू क्या है!

यह भी पढ़ें...

दरअसल, दूल्हेराजा सिकंदर यादव की गीता देवी के बेटी से 20 साल पहले शादी हुई थी। एक साल पहले सिंकदर की बीवी का देहांत हो गया था। गीता देवी बांका थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में अपने पति दिलेश्वर दर्वे (55 साल) के साथ रहती थी। उसका दामाद यानी सिकंदर कटोरिया थाना इलाके के धोवनी गांव में रहता था। सिकंदर के दो बच्चे भी हैं। इस बीच सिंकदर की नजदीकियां अपने सासू मां से हो गई। फिर क्या था, दोनों ने शादी करने की ठान ली। सिकंदर एक दिन पहले ही अपने ससुराल हीर मोती गांव पहुंच गया। 

सबके सामने हुई शादी

इस दौरान ससुर को अपने दामाद और अपनी पत्नी पर शक हुआ। इस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों के सामने दामाद ने अपने ही सासू मां से प्यार का इजहार किया, जिस पर सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और उनकी सासू मां गीता देवी की शादी कर दी। उसके बाद शनिवार को बांका न्यायालय में शादी को कानूनी जामा पहना दिया गया। इसके बाद ससुर ने अपनी पत्नी को दामाद के साथ विदा कर दिया। 

    follow google newsfollow whatsapp