31 दिसंबर 2000 की सुबह जापान की राजधानी टोक्यो के शांत इलाके सेतागाया में मिकिओ मियाज़ावा के घर जब रिश्तेदार पहुंचे, तो अंदर का मंजर देखकर कांप उठे। घर के अलग-अलग कमरों में मिकिओ, उनकी पत्नी यासुका, 6 साल की बेटी नीना और 4 साल के बेटे रेई की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
हैरानी की बात यह थी कि कातिल ने कत्ल के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई। उसने फ्रिज खोलकर आइसक्रीम खाई, कंप्यूटर इस्तेमाल किया और अपने कपड़े, टोपी, स्वेटर, फिंगरप्रिंट तथा डीएनए (DNA) के सबूत पूरे घर में छोड़ दिए। घर से न कोई कीमती सामान गायब था और न ही परिवार की किसी से दुश्मनी थी।
पिछले 25 सालों में पौने तीन लाख (2.8 लाख) से ज्यादा पुलिस अफसरों ने इस केस की जांच की, पर कातिल का सुराग आज तक नहीं मिला। आखिर कातिल ने इतने सबूत खुद क्यों छोड़े? क्या यह किसी साइको किलर का काम था या इसके पीछे छुपा था कोई और खौफनाक राज? जानिए इस अनसुलझे रहस्य की पूरी दास्तान!