11 सितंबर 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले की खौफनाक तस्वीरें आज भी पूरी दुनिया के जहन में ताजा हैं। इस हमले में हजारों बेगुनाहों की जान गई। लेकिन इस भीषण हादसे से ठीक 24 घंटे पहले, 10 सितंबर की शाम को न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय मूल की डॉक्टर एनी फिलिप अचानक शॉपिंग के बाद लापता हो जाती हैं।
पति जब काम से लौटता है तो घर खाली मिलता है। अगली सुबह 11 सितंबर को जैसे ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की गगनचुंबी इमारतों से प्लेन टकराते हैं, चारों तरफ कोहराम मच जाता है। हर तरफ लाशें और घायल पड़े थे, लेकिन एनी फिलिप का कोई सुराग नहीं मिलता—न घायलों में, न मृतकों की सूची में।
क्या एनी हमले के वक्त घायलों की जान बचाते हुए खुद मलबे में समा गईं, या फिर इस गायब होने के पीछे उनकी निजी जिंदगी का कोई और गहरा राज था? न्यूयॉर्क पुलिस और उनके परिवार के अलग-अलग दावों के बीच 7 सालों तक अदालत में चली कानूनी जंग के बाद 2008 में जो फैसला आया, उसने इस 2751वें नाम का अंतिम रहस्य सुलझाया...