दिवाली की छुट्टियां बिताकर मध्य प्रदेश के बालाघाट से वापस पुणे लौट रही एयर इंडिया की कर्मचारी वर्षा तुरकर को क्या मालूम था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। 14 नवंबर की शाम गोंदिया रोड पर एक प्रसिद्ध शिव मंदिर के पास जब कार रुकी, तो घात लगाए तीन नकाबपोश बदमाशों ने वर्षा पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मौके पर मौजूद वर्षा के दोस्त नितेश अग्रवाल के सामने ही यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई।
शुरुआत में पुलिस ने नितेश पर ही शक जताया, लेकिन 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान कार के पीछे चलती एक संदिग्ध बाइक नजर आई। असली मोड़ तब आया जब जांच में कार के अंदर छुपाया गया एक गुप्त जीपीएस (GPS) डिवाइस बरामद हुआ। इस जीपीएस के तार एक ऐसी महिला से जुड़े थे, जिसने सुपारी किलर्स को ₹1 लाख देकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिलवाया। आखिर कौन थी वह शातिर महिला और कैसे जीपीएस की लाइव लोकेशन से यह मर्डर प्लान हुआ?
पति की कार में छुपाया GPS, फिर रची खौफनाक साजिश: जब एक पत्नी ने दूसरी महिला की दी सुपारी, सन्न रह गई पुलिस
ADVERTISEMENT
• 02:06 PM • 23 Nov 2026
पति के अफेयर के शक में पत्नी बनी शातिर मास्टरमाइंड, जीपीएस लोकेशन के जरिए हाईवे पर बिछाया मौत का जाल।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










