फ्रांस के माजन शहर में रहने वाले डोमिनिक और जीजेल की शादी 1973 में हुई थी। 37 सालों तक सब कुछ सामान्य चल रहा था और दोनों अपने तीन बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे थे। लेकिन 12 सितंबर 2020 को एक सुपरमार्केट में हुई छोटी सी घटना ने इस शादीशुदा रिश्ते के पीछे छुपे खौफनाक सच को बेनकाब कर दिया। पुलिस ने जब डोमिनिक के घर की तलाशी ली, तो वहां से 20,000 अश्लील वीडियो और पेन ड्राइव बरामद हुए। चौंकाने वाली बात यह थी कि इनमें से बड़ी संख्या में वीडियो उसकी खुद की पत्नी जीजेल के थे।
जांच में खुलासा हुआ कि डोमिनिक अपनी पत्नी को खाने-पीने की चीजों में नशीली दवाइयां देकर बेहोश करता था। पिछले 9 सालों से वह ऑनलाइन अनजान लोगों को अपने घर बुलाकर अपनी ही पत्नी का उत्पीड़न करवाता था और खुद कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करता था। लेकिन एक आदर्श पारिवारिक इंसान दिखने वाला यह शख्स आखिर ऐसा क्यों कर रहा था? क्या उसकी इस करतूत के पीछे 'स्प्लिट पर्सनैलिटी' (Split Personality) नाम की मानसिक बीमारी थी या कोई गहरी आपराधिक साजिश? जब पीड़ित पत्नी ने अदालत में अपना चेहरा न छुपाने की जिद पकड़ी, तो मामला और भी पेचीदा मोड़ पर आ गया...
37 साल की शादी, 70 से ज्यादा लोग और नशीली दवा: स्प्लिट पर्सनैलिटी के शिकार पति की खौफनाक कहानी
ADVERTISEMENT
• 01:01 PM • 23 Nov 2026
शादी के 37 साल बाद खुले पति की दोहरी जिंदगी और खौफनाक साजिश के वो राज, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










