दिसंबर 2003 में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एसपी को एक गुमनाम फोन और खत मिलता है, जिसमें नांददोस के घने जंगलों में बोरियों में लाशें होने का दावा किया जाता है। पुलिस जब मौके पर छानबीन शुरू करती है, तो एक के बाद एक कुल 10 बोरियों से 10 मानव कंकाल बरामद होते हैं, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल जाती है। फॉरेंसिक जांच और मिसिंग रिपोर्ट के मिलान से पता चलता है कि मृतकों में पुणे, वाशी, रत्नागिरी और गोरेगांव के लोग और छोटे बच्चे भी शामिल थे।
पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ती है तो मुंबई के बोरीवली से एक चौंकाने वाला टिप मिलता है। वहां के चार मामूली युवा अंधविश्वासी और लालची लोगों को पैसा दोगुना-तिगुना करने का झांसा देकर फंसा रहे थे। आखिर ये चार लड़के इन 10 लोगों को सिंधुदुर्ग के सुनसान जंगल तक कैसे ले गए? पूजा के नाम पर अपनों का पैसा दोगुना कराने आए मासूम लोगों की बोरियों में ही लाशें कैसे बंद हो गईं? जानने के लिए देखें पूरी कहानी...