साल 1995 में अफ्रीकी देश माली का रहने वाला फंगा बाबानी सिसोको दुबई इस्लामिक बैंक में कार लोन लेने पहुंचा। लोन पास होने के बाद उसने बैंक मैनेजर मोहम्मद अय्यूब को शुक्रिया अदा करने के लिए डिनर पर बुलाया। यहीं से ठगी का ऐसा खेल शुरू हुआ जिसकी कल्पना बैंक ने कभी नहीं की थी। बाबानी ने दावा किया कि उसके पास जिन्नात और काले जादू की ताकत है, जिससे वह पैसों को पल भर में दोगुना कर सकता है।
शुरुआत में छोटे प्रयोगों से मैनेजर को झांसे में लेने के बाद, बाबानी ने बैंक के करोड़ों डॉलर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते उसने 24 करोड़ डॉलर (लगभग 2000 करोड़ रुपये) ऐंठ लिए। इन पैसों से उसने अपनी एयरलाइंस 'एयर डबिया' शुरू की, 27 बीवियां रखीं और गरीबों में पानी की तरह पैसे बांटे। लेकिन जब बैंक में इस महाघोटाले का खुलासा हुआ, तो हड़कंप मच गया। क्या बाबानी कानून के शिकंजे में फंसा या अपने चालाकी के बल पर आज भी आजाद है? जानिए इस सनसनीखेज ठग की पूरी दास्तान।
काला जादू के नाम पर दुबई बैंक से 24 करोड़ डॉलर उड़ाए: जानिए एयरलाइंस कंपनी चलाने वाले 'प्लेबॉय रॉबिनहुड' ठग की खौफनाक कहानी
ADVERTISEMENT
• 05:58 PM • 27 Nov 2026
कार लोन लेने बैंक पहुंचे शख्स ने काले जादू के दम पर 24 करोड़ डॉलर ऐंठ लिए और बना डाली अपनी खुद की इंटरनेशनल एयरलाइंस!
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










