1971 से 1973 के बीच अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर के रोचेस्टर इलाके में 10 से 11 साल की तीन मासूम बच्चियां अचानक गायब हो जाती हैं। दो-दो दिनों की तलाश के बाद जब पुलिस को उनकी लाशें मिलती हैं, तो एक ऐसा खौफनाक पैटर्न सामने आता है जिसने तफ्तीश करने वालों के होश उड़ा दिए।
पहली शिकार कार्मिन कोलोन की लाश चर्चविले से मिली, दूसरी शिकार वांडा वाल्कोविच की लाश वेबस्टर से और तीसरी शिकार मिशेल मेंज की लाश मैगडम इलाके से बरामद हुई। कातिल का शिकार चुनने का तरीका बेहद अजीब था, पीड़िता के नाम और सरनेम का पहला अक्षर एक ही होता था और उसकी लाश भी उसी अक्षर से शुरू होने वाले शहर में फेंकी जाती थी। कब्रें खोदने और डीएनए जांच कराने के बावजूद 50 साल बीत जाने पर भी कातिल आज तक नहीं पकड़ा जा सका है। आखिर कौन था यह सिरियल किलर और इस तीन अक्षरों की पहेली के पीछे उसकी क्या खौफनाक सनक थी?