क्या मौत के बाद कोई इंसान दोबारा जन्म लेकर अपने पिछले जन्म की बातें याद रख सकता है?
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में घटी एक हैरान कर देने वाली घटना ने वैज्ञानिकों को भी हिलाकर रख दिया।
1985 में इटावा के शरीफपुरा गांव की रहने वाली सुमित्रा नामक महिला अचानक अचेत हो गई और वैद ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वाले जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी ठीक 45 मिनट बाद सुमित्रा की आंखें खुल गईं और वह जिंदा हो उठी।
लेकिन होश में आते ही उसने अपने पति, मासूम बच्चे और ससुर को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। वह खुद को 80 किलोमीटर दूर की रहने वाली "शिवा" बताने लगी और दावा किया कि उसकी मौत कुदरती नहीं, बल्कि कत्ल था! आखिर कौन थी शिवा? कैसे इस केस की सच्चाई जांचने अमेरिका से वैज्ञानिक भारत पहुंचे? जानिए इस अद्भुत घटना का सच...