1970 से अमेरिका के वॉरेन ऑकल्ट म्यूजियम में एक शीशे के जार में बंद दुनिया की सबसे खौफनाक 'एनाबेल डॉल' एक बार फिर चर्चा में है। 55 सालों में पहली बार इस शापित गुड़िया को म्यूजियम की कैद से बाहर निकालकर अमेरिका के अलग-अलग शहरों में एक्सिबिशन के लिए ले जाया जा रहा था। इस पूरे टूर की योजना प्रसिद्ध पैरानॉर्मल एक्सपर्ट और पूर्व अमेरिकी सैनिक डेन रिवेरा ने बनाई थी।
सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पेंसिलवेनिया के गेटिसबर्ग में प्रदर्शनी खत्म होते ही एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया। अगली ही सुबह होटल के कमरे में डेन रिवेरा बेसुध मिले और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्कुल स्वस्थ और फिट रिवेरा की अचानक मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या 55 साल बाद एनाबेल को आजाद करना ही उनकी मौत की वजह बना? क्या वाकई इस गुड़िया का श्राप फिर से जाग उठा है या इसके पीछे कोई गहरा राज छुपा है?