UP News: शाहगंज (uttar pradesh) थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति एक दलित युवक (dalit man) को उसके कान पकड़ कर उठक- बैठक करने के लिए मजबूर कर रहा है। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने लाचार युवक को अपने पैर में पहनी हुई चप्पलों को चाटने पर मजबूर कर दिया। घटना बीते 6 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पैरों में पहनी हुई चप्पल को युवक से चटवाया, कान पकड़ कर उठक-बैठक भी करवाई
ADVERTISEMENT
09 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 9 2023 12:10 PM)
UP News: यूपी में लाचार युवक को अपने पैर में पहनी हुई चप्पलों को चाटने पर मजबूर कर दिया, वायरल हुई video.
Viral News: शाहगंज थाना क्षेत्र के बाड़ी गांव में रिश्ते के मामा के यहां आए युवक राजेंद्र को बिजली का तार जोड़ना भारी पड़ गया। घटना के मुताबिक राजेंद्र अपने मामा के यहां बालडीह आया हुआ था। घर में बिजली किसी वजह से नहीं आ रही थी। राजेंद्र को बिजली के बारे में और उसके फाल्ट के बारे में कुछ जानकारी थी. उसने फाल्ट को दुरुस्त कर दिया। इसे देखकर गांव के कुछ अन्य लोगों ने भी उसे अपने यहां बिजली ठीक करने के लिए बुलाया। राजेंद्र ने उसे भी ठीक कर दिया। बिजली ठीक करने के एवज में उसे कुछ रुपए भी मिले। इसकी जानकारी जब स्थानीय लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल को हुई तो वो आग बबूला हो गया। उसने राजेंद्र को न सिर्फ पीटा बल्कि उसे कान पकड़ कर उठक बैठक भी कराया. इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने अपने पैरों में पड़ी चप्पल को चाटने के लिए मजबूर कर दिया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपी लाइनमैन को हिरासत में लेते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
